गुमशुदगी का खुलासा : युवक को खाई में फेंक हत्या के आरोपी मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने किया मामले का खुलासा 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। विगत 22अप्रेल से गायब होटल में कार्यरत कर्मचारी की हत्या का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
 
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
 
दिनांक 23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी पी पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गयी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा।परिजनों से संपर्ककरने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है।
 
उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में दिनांक23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गयी।
 
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही :
 
गुमशुदगी दर्ज होने के उपरान्त डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, के निर्देशन में डाॅ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* तथा क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के पर्यवेक्षण में मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश एवं बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गयी।
 
गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड एवं ड्रोन की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही गठित टीम द्वारा घटना दिवस पर गुमशुदा के साथ मौजूद व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी तथा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
 
जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि घटना के दिन अभियुक्तो द्वारा 11 बोतल व 2 अंग्रेजी शराब की बोतल का सेवन किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट द्वारा स्वीकार किया गया कि घटना दिनांक को मृतक/गुमशुदा दिनेश उपाध्याय के साथ उसका विवाद हो गया था,जिस पर आवेश में आकरअभियुक्तो द्वारा उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया।
 
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 29.04.2026 को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट को धारा 103/238 बीएनएस -2023 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त :
कमल सिंह बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।
 
इस दौरान पुलिस टीम में मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय, अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल पुष्कर रौतेला, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, अनूप सिंह, राजकुमार कम्बोज दीपक उपाध्याय, वीरेन्द्र कोटाल एवं गोताखोर सुरेश थापा सम्मिलित रहे।
नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के मामले का सफल अनावरण कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही निरंतर जारी है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Missing Person Case Solved: Police Crack Case Following Arrest of Main Accused Who Murdered Youth by Throwing Him into a Gorge nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज पुलिस ने किया मामले का खुलासा युवक को खाई में फेंक करी हत्या हत्यारोपी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More