दो दिन से बंद मकान में मिला नव विवाहित महिला का शव, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में  पुलिस ने दो दिन से बंद एक मकान से नव विवाहित महिला का शव बरामद किया। वहीं मृतका का पति फरार बताया जा रहा है।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ विवेक कुमार मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से शादी की थी। मृतका की बहन ने बताया कि दोनों की लव मैरिज थी। शादी के बाद से दोनों मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थिति नबी कालोनी में रह रहे थे। मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि दो दिन पहले जेबा खानम ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या की जा सकती है। तभी से बहन जेबा और बहनोई समीर से फोन पर संपर्क कर रही थी, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा था। सोमवार की शाम को वह मंगलौर पहुंची तो उसे मकान का दरवाजा बंद मिला और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उसे शक हुआ तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। मकान का ताला लगा होने के कारण पुलिसकर्मियों ने पास के ही निर्माणाधीन मकान से समीर के मकान में दाखिल हुए। पुलिस जांच पड़ताल करने के साथ ही आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के गले पर निशान एवं चेहरा बुरी हालत में था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उसका पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news house closed for two days police investigation started police investigation started on suspicion of murder suspicion of murder the body of a newly married woman was found The body of a newly married woman was found in a house closed for two days uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दो दिन से बंद मकान नव विवाहित महिला का शव बरामद पुलिस जांच शुरू मर्डर की आशंका हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More