मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो में हूटर बजा कर रौब झाड़ रहे युवक के वाहन का पुलिस ने चालान कर वाहन किया सीज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार।यहां चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो में अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और पुलिस जैसी लाल-नीली बत्ती लगाकर सड़क पर रौब झाड़ रहे युवक की पुलिस ने हेकड़ी निकल दी।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में शारदीय कांवड़ मेले के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात सिडकुल थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी दूर से हूटर बजाती हुई एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी में अवैध हूटर लगा था, शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी और पुलिस की लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई थी। इतना ही नहीं, वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं थी। गाड़ी में सवार युवक की पहचान अमन चौधरी के रूप में हुई,जो सड़कों पर हूटर बजाकर हुड़दंग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

पूछताछ के दौरान युवक ने रौब दिखाते हुए कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं। हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसकी एक नहीं सुनी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर वाहन को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कांवड़ मेले को देखते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है। हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल-नीली बत्ती लगाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news The police issued a challan and seized the vehicle of a youth who was trying to show off by blowing the horn in a modified black Scorpio uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पुलिस ने वाहन का चालान कर वाहन किया सीज मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो में हूटर बजा कर रौब झाड़ रहा युवक हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More