ड्रिंक एण्ड ड्राइव के बाद पुलिस से अभद्रता : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। शराब पीकर वाहन चलाना और यातायात बाधित करना युवक को महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं उसने पुलिस से भी अभद्रता कर दी।इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज कर दिया। यह कार्रवाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर की गई।

मामला राजधानी देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 24 मई को चौकी जाखन को सूचना मिली थी कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार सवार व्यक्ति वाहन रोककर यातायात बाधित कर रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय कुमार, निवासी भिवानी (हरियाणा), को गिरफ्तार कर उसकी कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सीज कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है।बताया गया कि हाल ही में वह देहरादून अपने ससुराल आया था और नशे व मानसिक तनाव की स्थिति में उसने यह हरकत की। सीओ डालनवाला ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Drink and Drive Misconduct with Police Misconduct with Police Following Drink-and-Drive Incident: Police Arrest Accused and Seize Vehicle Police Arrest Accused and Seize Vehicle uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ड्रिंक एण्ड ड्राइव देहरादून न्यूज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस से अभद्रता

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More