रुद्रपुर के होटल में पुलिस का छापा, कई जोड़ो को पकड़ा रंगे हाथ  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के एक होटल में पुलिस ने छापा मारते हुए करीब 7 से 8 लड़का लड़की के जोड़ो को रंगे हाथों पकड़ा है। बीते साल भी पुलिस द्वारा इस होटल में छापा मारा गया था जिसमे 10 से भी ज्यादा लड़का लड़कियों को पकड़ा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर की आवास विकास चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रुद्रपुर रवींद्रनगर में धाेबी घाट के पास स्थित होटल एएसडीआर में कुछ लड़का लड़की के जोड़े आए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा इस होटल में छापा मारा गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए इन जोड़े में नाबालिग भी शामिल है हालाकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही कहा जा रहा है की इसमें कॉलेज की लड़की लड़कियां और बिलासपुर के युवक भी शामिल होना बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक इन पकड़े गए जोड़ो में से एक देवर भाभी भी बताए जा रहें हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए जोड़े के दस्तावेजों की जांच के साथ ही होटल का रजिस्टर जब्त करते हुए सभी आईडी की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की इस होटल में दिल्ली के युवक ठहरे हुए थे और जब उन युवकों ने इस होटल के हालात देखे तो उन युवकों ने इसकी वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।वहीं होटल में हो रहे अनैतिक कार्यों से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने भी होटल गेट पर जमकर हंगामा काटा और होटल प्रबंधन पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि होटल में रोजमर्रा युवक एवं युवतियों की आवाजाही रहती है। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से की।  मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आसपास के इलाकों का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि होटल को बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

रविंद्र नगर स्थित होटल पर छापामार कार्रवाई करने के दौरान अचानक एक युवक खुद को वकील बताते हुए कमरे में घ़ुस गया। आरोप था कि जब तैनात पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवक ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसे देखकर आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा का पारा चढ़ गया और आवेश में आई चौकी प्रभारी ने सिपाहियों से अभद्रता करने के आरोपी को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। युवक का आरोप था कि पुलिस ने उसके साथ हाथापाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: many couples caught red handed Police raid in Rudrapur's Hotel rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More