स्पा में पुलिस का छापा, स्पा संचालक पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर के स्पा सेंटरों में एक बार फिर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए काठगोदाम स्थित प्लान बी स्पा में छापा मारा। मौके पर पलिस को सबूत ही नहीं काॅलगर्ल भी मिली। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए स्पा की संचालक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

पुलिस के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कर रही थीे। तभी नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बी में छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। डर से स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में दुबक गईं। पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद हरियाणा निवासी अरुण गुलाटी पुत्र हरविंदर गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे है। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते है। काम का पैसा रिशेप्सन पर ही जमा हो जाता है। पुलिस कालगर्लाें की काउंसिलिंग करा रही है। साथ ही काठगोदाम निवासी स्पा संचालक अंजू गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहसल दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पता चला कि विगत 30 मई के बाद से स्पा में आने वाले लोगों का कोई लेखा-जोखा रजिस्टर में दर्ज नहीं था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police raid in spa spa operator arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More