अय्याशी का अड्डा बना संजीवनी रिजार्ट को सील करने के लिए पुलिस ने संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी रिपोर्ट  

ख़बर शेयर करें -



खबर सच है संवाददाता
देहरादून। अय्याशी का अड्डा बने सहसपुर के होरावाला स्थित संजीवनी रिजार्ट को सील करने के लिए पुलिस ने संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। 

बताते चलें कि बीती 10 अप्रैल को इस रिजार्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई थी। इस दौरान आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि संजीवनी रिजार्ट प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, इसमें रिजार्ट को सील करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। बीती 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस रिजार्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। जबकि अन्य कमरों में 15 युवतियां थी। युवतियों ने बताया कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ को पकड़ा गया था। जबकि संचालक अमित गर्ग फरार हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police recommended and sent a report to the District Magistrate's office to seal Sanjeevani Resort Uttrakhand news which became a den of debauchery

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More