पुलिस ने नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड मारकर 250 पाउच अवैध कच्ची शराब की बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में मुखानी पुलिस ने नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की हैं।

बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने अपराध गोष्ठी के दौरान सभी थाना, चौकी एवं SOG प्रभारी को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र कंजर बस्ती, पीपल के पेड़ के पास, कलावती बैंकट होल फतेहपुर गुजरौड़ा में छापेमारी की गई। इस दौरान अभियुक्तों अरुण आर्या एवं करन आर्या दोनों पुत्र हरीश राम, निवासी फतेहपुर गुजरौड़ा के ठिकानों से घर के बगल में बाहर से रखे बेड के नीचे जमीन में गाड़े प्लास्टिक ड्रम में छुपाकर रखी गई 250 पाऊच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।उपरोक्त दोनों अभियुक्त दीवार कूदकर आम के बगीचे की तरफ फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व में भी इनके खिलाफ थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज है। विवेचना उ०नि० वीरेंद्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त करण आर्य के खिलाफ थाने पर Fir no- 198/22 धारा 60 Ex act व Fir no -230/ 24 धारा 60(1)Ex एक्ट व अभियुक्त अरुण आर्य के विरुद्ध Fir no-56/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम व Fir no 162/22 धारा 60(1) Ex act व Fir no 188/21 धारा 60 (1) ex act व 90/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज है। अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, अविनाश मोर्य, ए एस आई सूरज सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह, सीपी परविंदर राणा, कांस्टेबल सुरेश देवड़ी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 250 पाउच अवैध कच्ची शराब की बरामद crime news Haldwani news Police raided the hideouts of drug smugglers Police raided the hideouts of drug smugglers and recovered 250 pouches of illegal raw liquor recovered 250 pouches of illegal raw liquor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने नशा तस्करों के ठिकानों पर मारी रेड हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More