हल्द्वानी से अपहृत युवक को पुलिस ने घायल अवस्था में चित्रकूट से किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के तल्ली बमोरी इलाके से आठ मई को अपहृत 27 वर्षीय तुषार को पुलिस ने घायल अवस्था में चित्रकूट से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि 22 लाख रुपए की लेनदेन के चलते युवक को चित्रकूट निवासी कुछ युवक हल्द्वानी से अपहरण कर अपने साथ ले गए थे

बताते चलें कि 8 मई की दोपहर तुषार टी-शर्ट और लोअर पहने घर से निकला था। लेकिन शाम तक जब घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी घर में पड़ा मिला, तो पिता गिरीश चंद्र ने तलाश शुरू करने के साथ आसपास के सीसीटीवी चैक करे तो देखा गया चार-पांच युवक उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में ठूंसते हुए ले जा रहे है। जिसके बाद पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मोबाइल लोकेशन से दो लोग कपिल तिवारी और आलोक संजन तिवारी जो चित्रकूट के निवासी है के नाम सामने आए। उन्होंने तुषार से 22 लाख रूपये की फिरौती और धमकी दी थी। लेकिन जब पुलिस का शिकंजा कसने लगा, तो वह उसे अधमरी हालत में चित्रकूट में छोड़ भाग खड़े हुए। शुरुआत में इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि युवक को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सकुशल बरामद करते हुए बेस अस्पताल लाया गया है। तुषार के शरीर पर ज़ख्म के निशान है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news in an injured condition kidnapping news The youth kidnapped from Haldwani The youth kidnapped from Haldwani was recovered by the police from Chitrakoot in an injured condition uttarakhand news was recovered by the police from Chitrakoot अपहरण न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज घायल अवस्था पुलिस ने किया चित्रकूट से बरामद हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी से अपहृत युवक

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More