पुलिस ने सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता फैक्टरी कर्मचारी का शव बरामद करते हुए आरोपी जीजा साले को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता चल रहे फैक्टरी कर्मचारी का शव पुलिस ने भेल क्षेत्र में जंगल से बरामद करते हुए हत्या में प्रयुक्त ईंट के साथ आरोपी सहकर्मी व उसके एक साले कोगिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा फरार है।
 
 
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 16 जनवरी को शीशपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने थाना सिडकुल में शिकायत देते हुए बताया था कि एक फैक्टरी में नौकरी करने वाला उसका भाई तेजपाल (49) बीती 12 जनवरी से लापता है। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। गुमशुदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम गठित कर तेजपाल की खोजबीन में लगाई गई। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बैंक खाते की डिटेल चेक की गई। संदेह के आधार राहुल (24) निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में राहुल ने कबूला किया कि तेजपाल के साथ वह कंपनी में काम करता है। समय-समय पर उससे ब्याज पर पैसे लेता रहता था। तेजपाल का उसके घर पर आना जाना था। वह पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस बात से गुस्सा होकर शराब पीने के बहाने तेजपाल को बुलाकर अपने रिश्ते के साले मोहित और रोहित निवासी गांव हलालपुर सहारनपुर हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के साथ मिलकर शराब पीने के बाद ईंट से हमलाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों से ढककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी राहुल, उसके साले मोहित की निशानदेही पर वर्क्स हॉस्टल के सामने मजार के पास जंगल से शव को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि घटनास्थल से ईंट बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused brother-in-law arrested crime news haridwar news Missing factory worker from Sidkul police station area police recovered the body Police recovered the body of missing factory worker from Sidkul police station area and arrested the accused brother-in-law uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More