अक्टूबर से लापता चल रहे एक युवक का शव पुलिस ने गड्ढा खोद कर  किया बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

धारी। बीते 29 अक्टूबर से लापता चल रहे एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पट्टी तल्ला कांडा में राजस्व उपनिरीक्षक को शोयब आलम पुत्र स्व. जहीर मियां, निवासी चंपारण बिहार द्वारा अपने भाई तबरेज आलम पुत्र जहीर मियां की 13 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बीते 29 अक्टूबर से ग्राम कचिलाकोट, पट्टी तल्ला कांडा धारी से गायब हो गया है। जिसपर राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर जांच की गई। तहरीर में मृतक के भाई ने अवगत कराया गया कि उसका भाई तबरेज आलम मूल निवासी- चंपारण बिहार संतू बैठा मूल निवासी चंपारण बिहार के ग्राम कचिलाकोट में स्थानीय स्तर पर रूई एवं रजाई गद्दों का कार्य करता था। जिसका 29 अक्टूबर से कोई पता नहीं है। उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा जांच, खोजबीन एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

शनिवार को राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा ग्राम कचिलाकोट के स्थानीय निवासी यशोदा देवी व उसके पति महेश सिंह से भी इस संबंध में पूछताछ की गई। जिसपर दोनों ने स्वीकार किया कि गुमशुदा व्यक्ति के साथ रह रहे चंपारण, बिहार निवासी संतू बैठा द्वारा गुमशुदा तबरेज की हत्या की गई थी। जिसे उन्होंने देवकी देवी पत्नी माधव सिंह के साथ मिलकर मृतक के साथी संतू बैठा के कहने पर उसके साथ मिलकर जमीन में गड्ढ़ा खोदकर गांव के समीप ही गाड़ दिया गया। पुलिस ने यशोदा देवी एवं महेश सिंह की निशानदेही पर मृतक के भाई की उपस्थिति में गड्ढा खोद कर शव बरामद कर लिया है। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के साथ ही वारदात में शामिल सभी लोगों के खिलाफ हत्या एवं घटना के साक्ष्य छिपाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dhari news nainital news Police recovered the dead body of a youth who was missing since October Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More