पांच दिन पूर्व गायब किशोरी को पुलिस ने नोएडा से बरामद करते हुए आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। पांच दिन पूर्व गायब हुई किशोरी को पुलिस ने नोएडा में धर्म विशेष समुदाय के युवक के साथ बरामद कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि बीती 5 जुलाई को जिले के चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से कहीं चले गई, लेकिन वापस नहीं आई। मामले को लेकर गत दिवस चौखुटिया में लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीमें गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गई। लड़की की खोजबीन के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में यह टीमें गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

पुलिस टीमों ने साईबर सैल की मदद लेते हुए सुरागरसी-पतारसी की और यूपी व उत्तराखंड में कई जगह तलाशी अभियान चलाया। इसमें सफलता मिली और गत रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से आमिल पुत्र आबिद निवासी ग्राम शेखुपुरा, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ा लिया और आमिल को गिरफ्तार कर लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग में आरोपी आमिल के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी की उम्र 21 साल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Police recovered the missing teenager five days ago from Noida and arrested the accused youth Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More