धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एलयूसीसी कंपनी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

श्रीनगर। यहां जिले के एलयूसीसी कंपनी पर बड़ी धोखाधड़ी के आरोप में स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद श्रीनगर पुलिस ने कंपनी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि एलयूसीसी कंपनी के एजेंटों ने निवेशकों को आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर उन्हें आरडी (आवर्ती जमा) खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। निवेशकों को यह विश्वास दिलाया गया कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, और उन्हें अन्य लोगों को भी इस योजना में जोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि कंपनी ने फरवरी-मार्च 2024 में अचानक अपनी गतिविधियाँ बंद कर दीं लेकिन अक्टूबर 2024 तक निवेशकों से धन राशि ली जाती रही। जब निवेशकों ने अपनी जमा राशि की वापसी की मांग की तो शाखा प्रबंधक ने उन्हें जनवरी 2025 तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई भी राशि वापस नहीं की गई। श्रीकोट निवासी सबर सिंह नेगी और अन्य निवेशकों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि इस धोखाधड़ी के कारण उनकी सारी जमा पूंजी डूब गई है। निवेशकों का कहना है कि उन्हें अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपनी रकम कैसे वापस पा सकते हैं और उनका आक्रोश दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एलयूसीसी कंपनी की शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की गहनजांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Allegations of fraud branch manager case registered against LUCC company Police registered a case against the branch manager of LUCC company on charges of fraud and started investigation police started investigation Srinagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More