फाइनेंस कम्पनी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पर 70.54 लाख रुपये गबन का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
काशीपुर। फाइनेंस कंपनी के जोनल हेड ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पर 70.54 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी के चार अन्य कर्मियों पर भी गबन में शामिल होने की आशंक जताई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
यूपी के गांव नरायना हरगढ़ जिला मिर्जापुर निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र हरी प्रताप सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि वह सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमेटेड के जोनल कार्यालय मुरादाबाद में जोनल हेड है। इसकी एकशाखा का संचालन काशीपुर से होता है, जिसका कार्यालय आवास विकास में है। इसी कार्यालय में विशाल गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता निवासी डिफेंस कैंप कॉलोनी थाना कैंट बरेली बतौर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एवं अंकित कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी 241 शेरवासू चंद, निवासी अफजलगढ़ बिजनौर बतौर फील्ड ऑफिसर, लकी कुमार पुत्र महेश सिंह निवासी मन्धया
मीरपुर सेमली मुरादाबाद बतौर फील्ड ऑफिसर, रमा वर्मा पुत्री अनिल वर्मा निवासी मोहल्ला सिंघान और प्रभात कुमार यादव पुत्र अजय पाल सिंह निवासी सहबाजपुर संभल बतौर वर्तमान शाखा प्रबंधक तैनात है। आरोपियों ने स्थानीय बिचौलियों की मिली भगत से कूटरचित दस्तावेज बनाये। जिसके बाद बैंक खाते में छेड़छाड़ कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 महिला सदस्यों को करीब 78.87 लाख रुपये का ऋण बांटा। साजिश के तहत 8.29 लाख रुपये किस्तों में जमा किए। बाकी 70.54 लाख रुपये का गबन किया गया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मामले में वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक विशाल को पूर्ण रूप से दोषी पाया गया है। जबकि बाकी कर्मियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2) और 318 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गबन की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने विभागीय जांच भी कराई जा चुकी
है। स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट में भी विशाल गुप्ता को दोषी पाया गया है। सोनाटा, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक वित्त पोषित नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी गरीब महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार के उद्देश्य से व्यक्तिगत ऋण दिया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of embezzling Rs 70.54 lakh case registered Finance company Finance company's senior branch manager accused of embezzling Rs 70.54 lakh kashipur news police registered a case and started investigation senior branch manager uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More