फर्जी रजिस्ट्री पर करोड़ो रुपये के लोन के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। दो अलग-अलग मामलों में रुद्रपुर के एक बैंक में फर्जी रजिस्ट्री जमा कर 7.5 करोड़ रुपये का लोन लेने और लोन नहीं चुकाने का दो लोगों पर आरोप है। दोनों मामलों में फर्म की जमीन के लिए लोन लिया गया था। करीब आठ साल तक रकम वापस नहीं करने पर बैंक ने बंधक जमीन के रजिस्ट्री पेपर की जांच की तो पेपर फर्जी पाए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। 
 
 
रुद्रपुर स्थित एक बैंक शाखा के सहायक महाप्रबंधक ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2016 में रामजी विहार देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी दंपति विशाल सिंह और उनकी पत्नी स्वीटी सिंह ने पंतनगर में एक फर्म के लिए जमीन खरीदने को लोन का आवेदन किया था। बैंक ने एक लिखित एग्रीमेंट किया। दंपति नेव्यावसायिक संपत्ति को अपने नाम रजिस्ट्री कराना बताकर बैंक से चार करोड़ का लोन लिया। इसके बाद मूल रजिस्ट्री को बैंक में बंधक रखा गया। लोन की रकम ट्रांसफर होने के बाद दंपति ने बैंक को कोई किस्त नहीं दी। कई बार नोटिस देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। 31 जुलाई 2024 को बैंक की ब्याज के साथ रकम 5,39,17,846 रुपये की हो चुकी है। इसके बाद बैंक को पता चला कि बैंक में बंधक रजिस्ट्री दंपति के नाम पर नहीं है। बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने कोर्ट में एक और प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि वर्ष 2015 में छड़ायल नया गांव बद्री विशाल कॉलोनी हल्द्वानी निवासी जीवन चन्द्र और आइडिया कॉलोनी किच्छा रोड रुद्रपुर निवासी शुचि भारद्वाज ने पार्टनरशिप में इंस्पिरेशन सर्विसेज के नाम की फर्म पर प्रॉपर्टी के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी कोई रकम बैंक में जमा नहीं कराई गई। आरोप है कि दोनों मामलों में कूटरचित तरीके से फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर बैंक और लोक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इनके खिलाफ बैंक से भवन ऋण भी चल रहे हैं। बैंक के अधिवक्ता उनकी सम्पत्ति के पेपरों की जांच कर रहे हैं। मामले में उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसएसपी को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। रुद्रपुर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fraud case In two separate cases of loan worth crores of rupees on fake registry Loan worth crores of rupees on fake registry police filed a case on the orders of the court. Registered police registered a case on the orders of the court rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More