पुलिस ने किया खुलासा ! अवैध संबंधों की पोल खुलने के डर से पडोसी ने ही मार डाला किशोर को 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र मे हुई नाबालिग की हत्या का नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मां के साथ अवैध संबंधों की पोल खुलने के डर से पडोसी ने ही किशोर को मार डाला। मुखानी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12.09.2024 को थाना मुखानी को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि स्टील फैक्ट्री के जंगल मे एक अज्ञात बच्चे का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज जोशी व प्रभारी चौकी आरटीओ बलवंत सिंह कम्बोज मय फोर्स के मौके पर पहुँचे तो जंगल की झाडियो में एक बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी। आवश्यक कार्यवाही एवं आस पास के लोगों से पूछताछ के दौरान रामाशंकर कश्यप द्वारा शव की शिनाख्त अपने बच्चे के रूप में की गयी। इसके बाद 13.09.24 को वादी रामाशंकर कश्यप पुत्र पूरन लाल कश्यप निवासी बोरा कालोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल मूल पता दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश थाना मुखानी में अपने गांव के ही निवासी सत्यवीर पुत्र स्व० ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला – बरेली जो कि किराए पर ही वादी के पड़ोस में रह रहा था, तथा वादी से पुरानी रंजिश भी रखता था, जो कि वादी से पहले भी कई बार लड़ झगड़ चुका था, परअपने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई कि 12.09.24 को सुबह लगभग 7.30 बजे मेरे बेटे को बुलाकर ले गया, स्टील फैक्ट्री के जंगल के अंदर ले जाकर मेरे बेटे जिसकी उम्र 14 वर्ष है उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। जब मेरे बेटे को स्टीलफैक्ट्री के जंगल के अन्दर ले जा रहा था उस समय मेरे साले सूरज ने मेरे बेटे को सत्यवीर के साथ जाते हुए, देखा था और पूछा कि कहाँ जा रहे हो तो बताया कि मुर्गी मारने जंगल मे जा रहे है। लगभग 11.00 बजे मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की लाश स्टील फैक्ट्री के जंगल में पड़ी है फिर मैं जंगल में गया तो मेरे बेटे की लाश झाडियों में पड़ी हुई थी। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी धारा 103 (1) बीएनएस बनाम सत्यवीर स्व ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र खुलासे एवम गिरफ्तारी हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को पुलिस टीम गठित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस ठीम का गठन किया गया। घटना के कुशल अनावरण हेतु घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी कैमरो को चैक किया गया। मृतक एक अन्य 08 वर्ष के बच्चे के साथ जाता दिखाई दिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर द्वारा मृतक धर्मेन्द्र कश्यप को लाने हेतु भेजा था।अभियुक्त सत्यवीर की तलाश व पता के दौरान आज सुबह गणपति मार्बल से 100 मीटर स्टील फैक्ट्री की तरफ से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 
पूछताछ में अभियुक्त सत्यवीर ने बताया कि मृतक की माँ के साथ उसके नाजायज सम्बन्ध थे, जिस कारण मुझसे रंजिस रखता था व हमेशा गाली गलौज करता रहता था। मुझे डर था कि कही मृतक यह बात अपने पिता व किसी को बता न दे। इस वजह से मैंने अपने बच्चे के माध्यम से उसे घर पर बुलाया उसे स्टील फैक्ट्री के जंगल मे जंगली मुर्गा मारने के बहाने ले गया और फिर उसका गला दबाकर मार पर उसको वही जंगल में फेंक आया। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी), उप निरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज (प्रभारी चौकी आरटीओ), अपर उपनिरीक्षक प्रकाश आर्या, कांस्टेबल सुनील आगरी, रविन्द्र खाती, बलवंत सिंह, जगदीश राठौर शामिल थे।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Fearing the illicit relationship being exposed Haldwani news Police revealed! The neighbor killed the teenager due to fear of his illicit relationship being exposed the neighbor killed the teenager uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More