पुलिस ने विधायक का बोर्ड लगी व हूटर बजा कर चल रही एक निजी स्कॉर्पियो को जब्त कर कार सवार युवकों का किया चालान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यात्रा के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक निजी स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है, जिस पर विधायक लिखा हुआ बोर्ड और अवैध हूटर लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार यात्रामार्ग पर चेकिंग केदौरान पुलिस ने काली स्कॉर्पियो (RJ 06 UC 1557) को रोका, जो हूटर बजाते हुए तेज गति से अन्य वाहनों को ओवरटेक कर रही थी। वाहन पर विधायक लिखा हुआ बोर्ड लगा था, जबकि यह एक निजी वाहन था जिसमें कोई जनप्रतिनिधि सवार नहीं था।यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि वाहन चालक और उसमें सवार अन्य युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन से हूटर और विधायक बोर्ड हटवाकर जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रशासन सतर्क है और ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिससे यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो। बिना अनुमति वाहन में हूटर लगाना और पदनाम का दुरुपयोग करना गंभीर उल्लंघन है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं ताकि यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित बनी रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police seized a private Scorpio car with MLA's board and running with horn and challaned the youths travelling in the car rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार युवकों का पुलिस ने किया चालान रुद्रप्रयाग न्यूज विधायक का बोर्ड लगी व हूटर बजा कर चल रही एक निजी स्कॉर्पियो जब्त

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More