पुलिस ने झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी को सुलझा आरोपी पत्नी और प्रेमी को भेजा सलाखों के पीछे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने पांचवें मील के समीप झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी को सुलझा लिया है।यह हत्या मृतक रविंद्र कुमार की दूसरी पत्नी रीना सिंधू और प्रेमी परितोष कुमार ने मिलकर की थी। हत्या का कारण प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में झाड़ियों में एक शव मिला था, जिसकी पहचान रविंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, नई दिल्ली के रूप में हुई। 17 जून को मृतक के भाई राजेश कुमार ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर हत्या की आशंका जताई थी। उसने बताया कि रविंद्र का अपनी पहली पत्नी आशा से मतभेद के बाद वर्ष 2007 में हरिद्वार आना हुआ, जहां उसका संपर्क रीना सिंधू से हुआ और 2010-11 में दोनों ने विवाह कर लिया। बाद में दोनों के बीच भी मनमुटाव हो गया। प्रार्थनापत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रीना सिंधू के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान 5 जून को एक संदिग्ध कार की कोटद्वार क्षेत्र में आवाजाही सीसीटीवी में दर्ज हुई। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रीना सिंधू (निवासी सी-51, रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद) और परितोष कुमार(निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, बिजनौर) को नगीना से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

पूछताछ में रीना ने स्वीकार किया कि मुरादाबाद स्थित मकान बेचने को लेकर उसका रविंद्र से विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क परितोष से हुआ, जो उसके सेंटर में फिजियोथेरेपी कराने आता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने रविंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। रीना ने मकान बेचने के बाद परितोष को 10 लाख रुपये देने का लालच भी दिया। 31 मई को रीना ने रविंद्र को परितोष के घर बुलाया, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद परितोष ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को दुगड्डा क्षेत्र में सड़क से नीचे फेंक कर फरार हो गए।पुलिस की तत्परता से यह जघन्य हत्याकांड सुलझाया गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused wife and lover arrested crime news dead body found in the bushes kotdwar news Murder police solved the murder case Police solved the mystery of the dead body found in the bushes and sent the accused wife and lover behind bars uttarakhand news आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज क्राइम न्यूज झाड़ियों में मिला शव पुलिस ने किया हत्याकांड मामले का खुलासा हत्याकांड

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More