जसपुर। किराएदारों के सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक समेत दो लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 12.6 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों कोन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि नगर में किराएदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस मोहल्ला नत्था सिंह में सत्यापन कर रही थी। तभी पुलिस ने इसी मोहल्ले के दो लोगों को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर कमलेश के पास से 7.10 ग्राम और किशनपाल उर्फ नन्हे के पास से 5.50 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी कमलेश ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 जिले में 18 अक्टूबर शनिवार को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]