कॉलेज के बाहर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ,जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में कई युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक के घायल होकर जमीन पर गिरने के दृश्य भी दिखाई देते हैं।इसके अलावा घटनास्थल पर गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है, हालांकि गोली चलते हुए स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही है। हालांकि घटना से संबंधित अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

घटना को लेकर रुड़की के सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो 8 जनवरी गुरुवार रात का है, जिसमें दो गुटों के बीच झगड़ा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में आवाज जरूर सुनाई देती है, लेकिन गोली चलने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

सीओ नरेंद्र पंत ने आगे बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।पूरे मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police have launched an investigation after a video of a fight between two groups outside a college went viral on social media Police take cognizance and begin investigation Roorkee News uttarakhand news Viral video of a fight between two groups outside a college उत्तराखण्ड न्यूज कॉलेज के बाहर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्राइम न्यूज पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शुरू की जांच रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More