ईडी के खिलाफ देहरादून में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत को लिया पुलिस ने हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ता आज ईडी के खिलाफ देहरादून में सड़कों पर उतरते हुए क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद हरक सिंह रावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 
गुरुवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए निकले। प्रदर्शन में हरक सिंह रावत, रंजीत रावत, सूर्यकांत धस्माना, शूरवीर सिंह सजवाण, गणेश गोदियाल, प्रदीप टम्टा, ज्योति रौतेला भी शामिल हुए।
पुलिस ने ईडी ऑफिस से पहले ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। इस बीच कार्य कर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल जिस तरह से भाजपा सरकार कर रही है, हम उसका विरोध कर रहे हैं। एक कानून पास करने के लिए कांग्रेस के 143 सांसदों की सदस्यता खत्म की गई। आज देश में उन शक्तियों का शासन है, जो नाथूराम गोडसे को जिंदाबाद करते हैं। आज हर परिवार का कोई न कोई बच्चा बेरोजगार है। हमारे नेता राहुल गांधी ने एक साल पहले जो बात उठाई थी, आज हिडनबर्ग ने उसका खुलासा किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है। ईडी के अफसरों को भी समझना होगा कि सरकार आती-जाती रहती है। देश मे जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई है, देश की जनता देख रही है। हरक सिंह रावत ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उसका समय-समय पर जनता ने जवाब दिया है। अभी तो देश ने केवल अंगड़ाई ली है। देश का माहौल बदल गया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली में चुनाव होंगे, उस दिन बदलाव और आगे बढेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congressmen took to the streets Congressmen took to the streets in Dehradun against ED dehradun news Harak Singh Rawat police took Harak Singh Rawat into custody during the protest police took into custody Protest against ED uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More