देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में मई माह में ही अत्यधिक बारिश के साथ शनिवार तक 78.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से से 59% अधिक है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 28 मई तक बारिश का मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल के बाद उत्तराखंड में भी मानसून इस बार तय समय से पहले आ सकता है। मानसून ने अपने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। इससे राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। इससे पहले 2009 में मानसून का आगमन 23 मई को हुआ था। इसके जल्द तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों, जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह जहां लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे वहीं एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं एवं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]