हल्द्वानी।15 साल की नाबालिक लड़की को झांसे में लेकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक के पेट फूलने की शिकायत पर परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल गए जहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि पिथौरागढ़ निवासी लड़के ने नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाये। पुलिस ने आरोपी
पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुखानी थाने में नाबालिग के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी से कुछ समय पहले हल्द्वानी में रह रहे एक युवक ने दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मूल रूप से मुनस्यारी निवासी आरोपी रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]