उत्तराखण्ड पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के मुखवा में की मां गंगा की पूजा

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं।सुबह करीब 10 बजे उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा की पूजा की। इस स्थान को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल कहा जाता है।
 
पीएम मोदी सुबह 8.30 बजे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका स्वागत के बादयहां से पीएम और सीएम सीधे मुखवा पहुंचे। यहां पीएम मोदी के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाये जाने के साथ ही स्थानीय नृत्य-संगीत से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी इस खास स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए। पीएम मोदी ने यहां बने व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। जिसके बाद पीएम मोदी यहां उत्तराखंड टुरिस्ट विंटर टुरिजम प्रदर्शनी में भी पहुंचे। जहां उन्होंने यहां एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने खास स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। 
 
पीएम मोदी इससे पहले 28 जनवरी को भी उत्तराखंड आए थे। तब वह यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार अक्टूबर 2017 में उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ के दर्शन किए थे। तब से लेकर अब तक वह 9 बार उत्तराखंड की यात्रा पर आ चुके हैं। हालांकि इन यात्राओं के अलावा वह कई बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने भी उत्तराखंड पहुंचे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Prime Minister Narendra Modi reached Uttarakhand and worshiped Mother Ganga in the Mukhwa of Uttarkashi Prime Minister Narendra Modi worshiped Mother Ganga in the Mukhwa of Uttarkashi uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More