बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक वाहन से पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उनपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]