प्राइवेट स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शुरू की हत्यारोपी की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां रूड़की में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह पूरा मामला स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरजौली गांव निवासी इकबाल उर्फ बाला (60) पिछले काफी समय से देवपुर में हैरिटेज स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते थे। शनिवार की देर शाम भी इकबाल स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधकर पीछे से आए एक व्यक्ति ने इकबाल को लात मारकर नीचे गिराने के बाद डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद इकबाल का बेटा खाना देने पहुंचा तो उसने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घायल को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की तलाश कर रही है। सीओ, मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news murder news police started search for the murderer Private school watchman beaten to death with a stick uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More