शौर्य जागरण यात्रा के हल्द्वानी आगमन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

19 सितंबर बद्रीनाथ धाम से शुरू हुई शौर्य यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

हल्द्वानी। सनातनीओ को अपनी हिन्दू एकता शौर्य शक्ति दिखाने के उद्देश्य एवं हिन्दू एकता का परिचय हेतु रविवार (आज) हल्द्वानी के रामलीला मैदान में बजरंग दल के नेतृत्व में 19 सितंबर से विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बद्रीनाथ धाम से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद आज हल्द्वानी पहुंची है। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हिन्दुओं के शौर्य का जागरण करके, छुआछूत एवं नशे जैसी विसंगतियों से ऊपर उठकर श्रेष्ठ हिंदू समाज का निर्माण करना है। यात्रा का 6 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंचने पर होगा विधिवत्त समापन होगा।

यात्रा के हल्द्वानी आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी प्रान्त प्रचारक ने कहा कि आज अपने देश में ही नहीं वरन विश्व में हिंदुत्व का परचम लहरा रहा है। सऊदी अरब मे मुरारी बाबू जी कथा करने गए तो वहा के सुल्तान ने राम चरित्र मानस को सिर पर रख कर जय श्री राम बोला, जबकि वही गाय को मार कर मांस खाया जाता है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह जी 20 मे एक राष्ट्राध्यक्ष के रुप में नहीं बल्कि एक सनातनी के रूप मे भागीदारी कर रहे है, इंडोनेशिया में रुपए पर गणेश जी की प्रतिमा लगी है और रामलीला का आयोजन हो रहा है। कलियर में आये लोगों को गंगाजल और गीता भेंट की जा रही है। जो भारत पूरे देश में विश्व गुरु रहा आज पुनः अपनी अमिट पहचान बना रहा है। आज भारत उन देशों के शीर्ष पर स्थित हुआ है जहां वंचित समाज के लोगों ने मैला सर पर उठाना स्वीकार किया पर अपना धर्म बदलना नहीं। कोरोना ने आपदा को अवसर में बदलने का अवसर मिला और उत्तराखंड से पलायन करके गए लोग अब पुनः उत्तराखंड में वापस आकर स्वयं तो रोजगार कर ही रहें है और साथ ही कई लोगों को भी रोजगार दे रहें है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट दीप चन्द्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र भूटियानि, मुख्य अतिथि स्वर्ण लाल, कार्यक्रम पालक धीरेन्द्र शर्मा रहें। मंच में उपस्थिति लोगों में प्रांत अध्यक्ष विहिप रवि देव आनंद, व्यास पंडित पुष्कर शास्त्री, महंत 108 बालक गिरी जी महाराज, माई यती हरी प्रिया, महंत शंभू गिरी बाबा, गुरुद्वारा सिंह सभा के सरदार रंजीत सिंह, राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी नीलम बहन के साथ ही उपस्थित लोगों में प्रांत मंत्री विहिप डां विपिन चंद्र पांडे, रनदीप पोखरिय, चौधरी समर पाल सिंह, पूजा, कनक चंद, प्रांत संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया मौजूद रहें। मंच संचालन विभाग प्रमुख कृष्णा जोशी द्वारा किया गया

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

कार्यक्रम में सह संघ प्रचारक चंद्र शेखर, जिला संघ चालक डॉ नीलाम्बर भट्ट, धनीराम, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, मनोज पाठक, पंकज खत्री,  शांति भट्ट, गजराज बिष्ट, विजय मनराल, मण्डल अध्यक्ष किशोर जोशी, तरुण पंत, कनक चंद, मोहन पाठक, तरुण बंसल, बिक्रम सिंह अधिकारी, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी सहित अनेकों सम्मानित जन मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Program organized on arrival of Shaurya Jagran Yatra in Haldwani Shaurya Jagran Yatra in Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More