हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की कोतवाली क्षेत्र मे हुए गुड्डू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि 130 रुपये छीनने के विवाद में गुडूडू का कत्ल किया गया।
रुड़की कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पांच मई की सुबह पुरानी गंगनहर के पुल के नीचे 35 वर्षीय नितिन उर्फ गुड्डू, निवासी पश्चिमी अंबर तालाब का खून से सना शव मिला था। मृतक के भाई गौरव की तहरीर पर
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। मामले में साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी इस्लामनगर रुड़की को कलियर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बताया कि गुड्डू ने मारपीट कर उसके 130 रुपये छीन लिए थे। साजिद के पास सब्जी काटने वाला चाकू था, जिससे गोदकर उसने गुड्डू की हत्या कर दी। साजिद ने बताया कि वह नशा करता है और नशे की लत के चलते ही उसकी गुड्डू से दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर पुराने पुल के पास नशा करने जाते थे। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन जिस दोस्त के साथ गुड्डू नशा करता था वही उसका कातिल बन बैठा। 2018 में भी गंगनहर कोतवाली में उसके खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में तीन साल की जेल काटी थी। इस दौरान पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा आदि शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में […]