बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लालकुआं में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने आज (मंगलवार) को शहीद स्मारक से होते हुए लालकुआं मार्केट तक महंगाई के पुतले के साथ जुलूस निकालते हुए रेलवे स्टेशन तिराहे पर सभा कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/12/if-you-stick-to-your-word-then-only-the-mission-will-be-successful/

https://khabarsachhai.com/2021/07/13/uncontrolled-108-ambulance-collided-with-the-boulder/

इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता की उपाध्यक्षा बिंदु गुप्ता ने कहा अंतर्राष्ट्रीय दामों में कमी के बावजूद भी मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, सब्जियां, दूध, मीट, मांस, अंडा दालें आदि तमाम उपयोगी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। मोदी सरकार ने इनमें दाम कम करने के बजाए टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के केंद्रीय कोष सचिव महेश ने कहा कि 1990 के बाद से भारत की सरकारों ने कल्याणकारी राज्य के नाम मात्र का चोला जो पहना हुआ था वह भी अब उतार दिया है। इसी का परिणाम है कि डीजल , पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल, बीज, खाद सहित अन्य उपभोक्ता सामानों में मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया जा रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मिलने वाले सामानों से भारत जैसे गरीब देशों के निवासियों को कुछ मदद मिल जाया करती थी। लेकिन अब इन तमाम चीजों में भी कटौती की जा रही है। जिससे गरीबों मजदूर मेहनतकशों पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। इसी तरह शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मदों में भी महंगाई काफी बढ़ती जा रही है। रोजगार की कमी लोगों की न्यूनतम तनख्वाहों एवं छिनती नौकरियों ने आग में घी डालने का काम किया है| इमके के बाबू लाल ने कहा महंगाई बढ़ाने का एक और कारण जमाखोरी और सट्टे बाजारी है। मोदी सरकार ने इस पर रोक लगाना छोड़ कर 3 विवादित कृषि कानूनों थोप दिए, जिसमें एक कानून जमाखोरी को बढ़ावा देने वाला भी है। आने वाले भविष्य में यह महंगाई को और बढ़ाएगा। इसलिए आज गरीबों, मजदूरों-मेहनतकशों पर महंगाई की सबसे अधिक मार पड़ रही है। इसलिए हमें इसके विरोध में खड़ा होना चाहिए |

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

प्रदर्शन कर रहे लोगों में बिंदू गुप्ता, पुष्पा, महेश चन्द्र, पिंकी कुमारी, सुधा देवी, सरस्वती देवी, पिंकी गुप्ता, कमला देवी, मंजू देवी, भावना, विमला देवी, रेखा, पिंकी, नैना कुमारी, राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, बाबू लाल, कमलेश, मुन्ना कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More