समुदाय विशेष के युवक पर गंभीर आरोपों के बाद गिरफ्तारी न होने से जनआक्रोश जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भीमताल। यहां समुदाय विशेष के युवक पर लगे गंभीर आरोपों के बाद गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार विरोध और प्रदर्शन जारी हैं।

आरोप है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी,शारीरिक शोषण व नाम बदलकर आर्थिक ठगी की।मामले में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और बड़ी संख्या में लोग भीमताल कोतवाली पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट सहित स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो लंबे समय तक बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने यहभी आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच की, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता से बातचीत की गई है, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामला दर्ज कराने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कानूनी कार्रवाई सीमित रहेगी। हालांकि आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

सीओ अंजना नेगी ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news crime news Public Outrage Persists Over Failure to Arrest Youth from a Specific Community Following Grave Allegations uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गिरफ्तारी न होने से जनआक्रोश जारी भीमताल न्यूज समुदाय विशेष के युवक पर गंभीर आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More