अल्मोड़ा के स्याल्दे में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में घर में घुसकर एक नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। राजस्व पुलिस ने नाबालिग आरोपी का पकड़ कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

जानकारी के अनुसार विगत 12 अप्रैल को स्याल्दे तहसील के एक गांव में 16 साल की किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उनके घर में घुस आया। जिसके बाद नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद एक्शन में आये राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कर उसके बयान दर्ज कियें। इसके बाद आरोपी को राजस्व पुलिस ने पकड़ लिया। नाबालिग होने के कारण कार्रवाई करने के बाद उसे बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया। नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि बीते 12 अप्रैल की घटना है। पीडि़ता और आरोपी एक ही गांव के है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    अल्मोड़ा। यहां वडयूडा गांव में एक मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे शवों को निकाला।    जानकारी के अनुसार मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (डीसीआर) और आपदा प्रबंधन विभाग की […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – Daily life in the state has been disrupted by continuous rainfall since Monday night; several roads are closed, and river water levels have risen,   खबर सच है संवाददाता    उत्तराखण्ड। राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते जहां पिथौरागढ़ जिले में 16 […]

Read More