आधुनिक भारत के निर्माण में रतन टाटा का योगदान अविस्मरणीय, भारत के लिए अपूर्णीय क्षति – सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
मोमबत्ती जला पद्मभूषण रतन टाटा को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रखा 2 मिनट का मौन
 
हल्द्वानी। कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर और मौन रहकर भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रतन टाटा जी ने अपने जीवनकाल में उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता के नए मानदंड भी स्थापित किए। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि गुलाम भारत से आधुनिक भारत तक के सफर में टाटा परिवार का योगदान अविस्मरणीय है, उस पर रतन टाटा जी का योगदान सर्वोपरी है। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि।
श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, नेत्र बल्लभ जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, संजू उप्रेती, जीवन बिष्ट, राजकुमार, ताहिर हुसैन, तुषार बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news irreparable loss in building modern India irreparable loss to India - Sumit Hridayesh mla Sumit Hridayesh Ratan Tata's contribution is unforgettable Tata's contribution in building modern India is unforgettable

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More