रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की है।

बताया जा रहा है कि रावत के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी और नकदी बरामदगी से जुड़े मामले के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य और दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

रावत ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में पार्टी के किसी नेता या पदाधिकारी से जुड़े विवाद के कारण इस लड़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इसी नैतिक और सैद्धांतिक आधार पर उन्होंने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरीश रावत का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे मुद्दे पर घेरा जा रहा है, जिस पर रावत करीब 10 साल पहले ही कठोर कार्रवाई कर चुके हैं। रावत के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भीतर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Congress stir Congress stirs up unrest. Uttarakhand News dehradun news Devbhoomi News ED controversy former CM Harish Rawat Hindi News News from the hills News From the Pahad Rawat's resignation bombshell! Amidst ED controversy resignation bombshell इस्तीफा बम ईडी विवाद उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज कांग्रेस में हलचल देहरादून न्यूज पूर्व सीएम हरीश रावत

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More