हल्द्वानी।शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को एनसीसी सीनयर डिवीजन/विंग सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस क्रम में एनसीसी कैडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेवा मेडल) की अगुवाई में नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार इंदर सिंह एवं एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह एवं सीटीओ महेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिटअप, पुशअप, पार्शियल कर्लअप, शटल रन के साथ शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। सीनियर डिवीजन में एनसीसी लेने के लिए छात्रों में खासा उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण के बाद सीनयर डिवीजन/विंग के लिए 25 कैडेट्स का चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]