आपदा में राहत को मिला पीएम और गृह मंत्री द्वारा हरसंभव सहायता का आश्वासन, सीएम धामी जुटे अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही भीषण बारिश और उससे उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन से राज्य में राहत और बचाव कार्यों की गति तेज हुई है और प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

मुख्यमंत्री स्वयं देहरादून जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

 

मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित व्यक्ति के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Center assured all possible help to Uttarakhand for relief in disaster CM Dhami engaged in on-site inspection of heavy rain affected areas CM Pushkar Singh Dhami did on-site inspection of heavy rain affected areas dehradun news PM and Home Minister assured all possible help for relief in disaster uttarakhand news आपदा में राहत को उत्तराखण्ड को केन्द्र का हरसंभव सहायता का आश्वासन उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More