7 आईएएस एवं 2 पीएसएस अधिकारियों का हुआ स्थान परिवर्तन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को केएमवीएन और प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बताते चलें कि शासन द्वारा आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए आईएएस मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तो आईएएस नरेंद्र भंडारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पदभार से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है। वही आईएएस अभिषेक रुहेला को जिलाधिकारी उत्तरकाशी  जबकि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद में तैनात मनोज गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। इसी प्रकार आईएएस तोमर को चंपावत के जिलाधिकारी के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम तो आईएएस रंजना को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को केएमवीएन और प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चमोली के अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा को चंपावत का अपर जिलाधिकारी तो चंपावत के अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को चमोली का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More