हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ एवं इंटरनेट मीडिया से आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर ली है। साथ ही छात्रा के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भिजवाया है।
रोड हंटर्स ग्रुप से जुड़े युवक ने बताया कि शनिवार शाम एक किशोरी ने उन्हें मैसेज कर कोतवाली के बाहर मदद के लिए बुलाया। किशोरी डरी-सहमी थी। उसने बताया कि वह एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। यहां का शिक्षक नीरज रूबाली उससे कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा है। उसे स्नैप चेट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस पर ग्रुप के सदस्यों ने छात्रा के स्वजन से बात की और देर शाम छात्रा व उसके स्वजन को लेकर कोतवाली पहुंच गए। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया था। देर शाम कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपित शिक्षक नीरज रूबाली पर दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]