मुख्यमंत्री के पर्यवेक्षण में पांचवे दिन भी रेस्क्यू एवं सर्च अभियान जारी, एमआई एव चिनूक से 133 लोगों को केदारनाथ मार्ग से किया सुरक्षित एयर लिफ्ट   

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है।
 
सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 133 people were safely airlifted from MI and Chinook via Kedarnath route airlift from MI and Chinook dehradun news rescue and search operation continues for the fifth day Shri Kedarnath Dham Yatra Route Under the supervision of the Chief Minister uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]

Read More