केंद्रीय संस्थान में शोध छात्र ने बनाई छात्राओं की अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। देहरादून स्थित एक केंद्रीय संस्थान में शोध छात्र ने छात्राओं की अश्लील फोटो बना दी। छात्राओं ने संदेह जताया है कि आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए हो सकते हैं। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संस्थान भी मामले की जांच कर रहा है।
 
इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में संस्थान की एक शोध छात्रा ने शिकायत दी थी। आरोप था कि संस्थान में साथ में शोध करने वाला कौशिक मोहन कोली छात्राओं का पीछा करता है। उन्हें बार-बार फोन और मैसेज भेजकर परेशान करता है। छात्रा ने बताया कि हाल में संस्थान के छात्र-छात्राओं को पता लगा कि कौशिक ने कई छात्राओं की फोटो को मॉर्फ करके अश्लील तस्वीरें बनाई हुई हैं। इन तस्वीरों को उसने फोन में सेव कर रखा है। छात्रा ने संभावना जताई कि वह इन्हें वायरल कर सकता है।
 
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कौशिक ने आपत्तिजनक सामग्री डिलीट कर दी है। ऐसे में डेटा रिकवरी के लिए पुलिस फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक लैब भेज रही है।केंद्रीय संस्थान में इस तरह की घटना सामने आने से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा पर सवाल उठे हैं, बल्कि छात्राओं-शोधकर्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered Central Institute Dehradun crime news dehradun news made obscene photos of girl students Research student Research student in central institute made obscene photos of girl students uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केंद्रीय संस्थान देहरादून क्राइम न्यूज छात्राओं की बनाई अश्लील फोटो देहरादून न्यूज शोध छात्र

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More