ओवरटेक को लेकर दो कार सवारो के बीच फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां सोमवार (आज) सुबह राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरी रोड के मालसी इलाके में दो कार सवारों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसा में बदल गई।

बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार को रोकने के इरादे से उसके टायरों पर गोलियां चलाईं। इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी अफसर (ब्रिगेडियर) वीके जोशी को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

घटना के दौरान फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में फॉर्च्यूनर सवार दो घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के नेतृत्व मेंपुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान जल्द हो सके।

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A retired brigadier crime news dehradun news died after being shot died after being shot in a shootout between two car occupants over overtaking Firing between two car occupants over overtaking uttarakhand news who was on a morning walk उत्तराखण्ड न्यूज ओवरटेक को लेकर दो कार सवारो के बीच फायरिंग क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज मॉर्निंग वॉक कर रहें रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More