खुलासा : पति ने ही पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद लाश कट्टे में डाल फेंका था जंगल में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रेम नगर के बाला सुंदरी मंदिर के पास महिला की लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिला की हत्या पति ने ही गला दबाकर की थी और लाश को कट्टे मे डालकर फेंक दिया था। मांडूवाला रोड स्थित बालासुदरी मंदिर परिसर में 11 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव सफेद कट्टे में मिला था,जिसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मामले के पटाक्षेप के लिए पुलिस की 08टीमों का गठन किया गया। करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

जांच मे जुटी पता चला कि एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है। पुलिस ने संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पहली पत्नी रूपा की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बना। रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर वापस रंजीत के पास आ गई थी और उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी।इसी बात को लेकर 05 मार्च की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रंजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police revealed the truth about the body found in a sack in the forest Revelation: The husband strangled his first wife to death and then threw her body in a sack in the forest The husband strangled his first wife to death and then threw the body in a sack in the forest uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जंगल में कट्टे के अंदर मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा देहरादून न्यूज पति ने करी पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या हत्या के बाद लाश कट्टे में डाल फेंका जंगल में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More