सिडकुल कर्मी अरुण की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। यहाँ दोस्तों के साथ तीन दिन पहले घूमने गए सिडकुल कर्मी अरुण की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक को गिरवी न रखने पर हुए विवाद के कारण दोस्त ने ही अरुण की हत्या कर दी थी। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और बाइक भी आरोपी से बरामद की।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को दी जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर, जिला रामपुर यूपी की डिबडिबा कॉलोनी निवासी अमित कुमार के पुत्र अरुण कुमार की हत्या रविवार को की गई थी। इस आरोप में कीरतपुर निवासी शक्ति कुमार को प्रीत विहार फेस-दो बरादरी रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अरुण का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अरुण की लूटी गई बाइक भी ग्राम केसरपुर से बरामद की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी शक्ति नशे का आदी है। अरुण रविवार को शक्ति कुमार समेत दो अन्य लोगों के साथ घर से निकला था। उन्होंने जंगल में शराब पी। इसके बाद आरोपी शक्ति अरुण की बाइक से उन दो युवकों को छोड़ने चला गया। कुछ देर बाद वह बेसबाल की स्टिक लेकर लौटा। वह नशे के लिए अरुण से दस हजार रुपये उधार मांगने लगा, लेकिन अरुण के पास रुपये न होने पर वह उस पर अपनी बाइक गिरवी रखने का दबाव बनाने लगा। अरुण के इससे मना करने पर वह भड़क गया। उसने बेसबाल की स्टिक अरुण के सिर पर दे मारी। जिससे अरुण जमीन पर गिर गया। उसने बेसबाल की स्टिक से अरुण के सिर और शरीर पर 20 से 25 बार चोट मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह अरुण की जेब से मोबाइल फोन और बाइक लूटकर फरार हो गया। कुछ दिन पहले भी अरुण और शक्ति के बीच विवाद हुआ था। शक्ति उससे किसी युवक को पीटने के लिए बोल रहा था। लेकिन अरुण ने मना कर दिया था। इसलिए वह अरुण से रंजिश रखने लगा था। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Revealing the murder of SIDCUL worker Arun rudrapur news the police arrested the accused US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More