अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस गिरी 1500 फीट गहरी खाई में, तीन की मौत कई घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता 
 
भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के भीमताल में अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 24 लोगो में से  तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 
जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीमताल भेजा गया। खड़ी चढ़ाई और दुर्घटना स्थल की दुर्गम स्थितियों के कारण घायलों के रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें रही है।प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए 15 एम्बुलेंस भेजने के साथ ही बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू किया है। एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा है। प्रशासन ने इस हादसे के बाद अपनी टीम को पूरी तरह से अलर्ट किया है। घटनास्थल पर बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bhimtal news Roadways bus coming from Almora to Haldwani Roadways bus coming from Almora to Haldwani fell into a 1500 feet deep ditch the bus fell into a 1500 feet deep ditch three died and many injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More