स्कूटी सवार को बचाने के दौरान हाइवे पर पलटी रोडवेज की बस, कई यात्री हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। स्कूटी सवार को बचाने के दौरान हाइवे पर रोडवेज बस का ड्राइवर बैलेंस खो बैठा और बस पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन से बस को सीधा करने के बाद बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालते हुए घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे चार लोगो की सड़क हादसे में मौत जबकि तीन लोगों की हालात गंभीर  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस में करीब 57 यात्री सवार थे। कनखल में हाईवे पर होटल गंगेज रिवेरा के पास एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेक लगाए। रफ्तार तेज होने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सूचना मिलते ही एसओ कनखल नितेश शर्मा थाने से उपनिरीक्षक भजराम चौहान व पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ यातायात राकेश रावत और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू आप्रेशन की जानकारी ली। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news many passengers injured Roadways bus overturned on highway while saving scooty rider Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More