प्रकृति माँ को श्रृंगार विहीन होने से बचाएँ- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता

कामां। तीर्थराज विमलकुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम में श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ प्रधान संस्कृति वाले पावन राष्ट्र भारत में तुलसी माता के महत्व को हमारे वेदों, पुराणों व ऋषियों ने बहुत ही प्रमुखता से स्वीकारा है । विभिन्न रोगों, विकारों व विषाणुओं को समाप्त करने में इसकी भूमिका को प्रमुखता से स्वीकार किया है ।

महाराज श्री ने कहा कि प्रकृति हमारी जन्मदात्री माँ से भी अधिक हमारी रक्षा करती है परंतु प्रकृति के नियमानुसार यदि नहीं रह कर अपितु उससे खिलवाड़ करें तो यह रक्षक होने के बजाय हमारी भक्षक भी बन सकती है। आए दिन जहाँ तहाँ बाढ़, भूकंप, सूखा, प्राकृतिक अन्यान्य विपदाएँ हमारी प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम रहा है।प्राकृतिक सौंदर्य ,वनसंपदा आदि हमारी प्रकृति माँ के श्रृंगार है पृथ्वी माँ को शृंगार विहीन होने से बचाने के लिए स्वयं को प्राकृतिक आपदाओं से बचाकर सुखी भविष्य बनाने के लिए अपने क्षेत्र के सौंदर्य आकर्षण पहचान को बनाए रखने के लिए प्रकृति व यहाँ की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ बंद करके उनके संरक्षण पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है समय रहते यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बाद में पश्चाताप के अलावा हमारे हाथ कुछ भी शेष नहीं रहेगा।

महाराज श्री के दिव्य प्रवचनों से सभी मंत्रमुग्ध व भावविभोर हो गए। सभी ने वृक्षारोपण का व वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। 13-14 नवंबर को श्री हरि कृपा आश्रम कामां भरतपुर राजस्थान में मानस यज्ञ व 14 को विशाल दीपोत्सव जो शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए समर्पित होगा कार्यक्रम है। आने वाले सभी हरि भक्तों से अनुरोध है कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए ही सम्मिलित हों । 13 नवंबर प्रातः आठ बजे श्री राम चरित मानस पाठ प्रारंभ होगा, सांय पाँच बजे प्रवचन व आरती । 14 नवंबर प्रातः राम चरित मानस पाठ सम्पूर्ण व यज्ञ , सांय चार बजे तीर्थराज विमलकुण्ड का दुग्धाभिषेक व भजन कीर्तन व छह बजे से दीपोत्सव । इस पावन अवसर पर तीर्थराज की व श्री हरि कृपा आश्रम की दिव्य छटा देखने योग्य होती है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More