कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 
पुलिस के अनुसार, संजीव किलानिया शनिवार रात करीब नौ बजे पाबौ स्थित एसबीआई शाखा में ड्यूटी पूरी करने के बाद कार से पौड़ी मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। मांडाखाल के पास पहुंचने पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। देर रात तक जब संजीव घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि संजीव रात करीब नौ बजे कार्यालय से निकले थे, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस, फायर यूनिट पौड़ी और पाबौ पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास तलाश शुरू कर दी।
 

तलाशी अभियान के दौरान मांडाखाल के समीप दुर्घटना के संकेत मिले। इसके बाद रेस्क्यू टीम खाई में उतरी और करीब 150 मीटर नीचे संजीव किलानिया को बरामद किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

संजीव किलानिया मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे और उनका परिवार वर्तमान में गुरुग्राम में रहता था।वह मई 2026 से एसबीआई पाबौ शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। पौड़ी में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। एसबीआई पौड़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक तरुण जोशी ने भी संजीव किलानिया के निधन पर दुख जताया। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से बैंक कर्मचारियों, परिचितों और परिजनों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report car veers off road and falls into deep gorge Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Pauri news Road Accident SBI Branch Manager dies after car goes out of control and plunges into a deep gorge; Uttarakhand News SBI Branch Manager killed in accident उत्तराखण्ड न्यूज कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में दुर्घटना में एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत पौड़ी न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग दुष्कर्म मामला : 8 दिन बाद घर के नक्शे पर चल रहा अवैध होटल सील  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस: जब एक शिक्षक की पहचान बनी राष्ट्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More