पिथौरागढ़ के चंडाक के पास स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, एक व्यक्ति की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक के पास स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 13 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन स्कोर्पियो (UK 05 C 7181) अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था, जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा प्रातः कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन चालक भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: one person died pithoragarh news Scorpio vehicle fell uncontrollably in a ditch near Chandak of Pithoragarh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More