बादल फटने से गदेरे में बहे स्वास्थ्यकर्मी का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
टिहरी। यहां जिले के विनयखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गेवाली में बादल फटने से गदेरे में बहे स्वास्थ्यकर्मी का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।
 
आज 24 अगस्त 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेवाली विनयखाल क्षेत्र में बादल फटने से एक व्यक्ति के बहनें की सूचना है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचनें के लिये एसडीआरएफ टीम को लगभग 11 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जो कि विनयखाल गदेरे में बहा है वह स्वास्थ्यविभाग का कर्मचारी है जो कि बूढाकेदार में बादल फटनें की सूचना पर सर्चिंग के लिये अपनी टीम के साथ गया था और वहां से वापस लौटते समय गदेरे को पार करनें के दौरान उक्त स्वास्थ्यकर्मी का पैर फिसलने से वह गदेरे में बह गया। जिसका शव एसडीआरएफ टीम द्वारा गेवाली गदेरे से बरामद कर 11 किमी की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक वृजमोहन पुत्र सेवादास उम्र 56 वर्ष ग्राम सौला घनसाली टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A health worker swept away in a ditch due to a cloud burst body recovered SDRF recovered the body of a health worker swept away in a ditch due to a cloud burst SDRF team tehri news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More