चमोली । चमोली जिले के श्री बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत नीलकंठ ट्रेक पर चार विदेशी पर्यटक फंस गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सकुशल रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गये हैं, जिनकी सर्चिंग एवं रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बद्रीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त ट्रैकर्स की सर्चिंग हेतु नीलकंठ ट्रैक पर रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहन सर्चिंग अभियानचलाया गया। सभी बाधाओं को पार करते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 04 विदेशी पर्यटको को नीलकंठ ट्रेक पर ढूंढने के सकुशल बद्रीनाथ लाया गया। विदेशी पर्यटको द्वारा रेस्क्यू किये जाने के लिए एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस की सराहना की गई। सकुशल निकाले गए विदेशी पर्यटकों में जोसेफ उम्र 56 वर्ष निवासी स्पेन, पाउलो उम्र 39 वर्ष निवासी ब्राजील, रोड्रिगो उम्र 38 वर्ष निवासी ब्राजील, डैनीलो उम्र 43 वर्ष निवासी ब्राज़ील शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]