गैरसैंण विधानसभा सत्र की ड्यूटी के लिए निकले पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न शव मिला सप्तऋषि फ्लाईओवर पर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। गैरसैंण विधानसभा सत्र की ड्यूटी के लिए निकले पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न शव रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग के तिमली निवासी कांस्टेबल कैलाश 18 अगस्त को देहरादून से गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर उनकी कार भी खड़ी मिली जिसमें उनकी वर्दी और अन्य सामान मौजूद था। रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया कांस्टेबल के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सोमवार (आज) डॉक्टरों के पैनल द्वारा इसकी जांच की जा रही है जिससे बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: found on Saptarishi flyover Gairsain assembly session duty haridwar news Haridwar Saptarishi flyover Police constable semi-nude body found Semi-nude body of police constable uttarakhand news who had gone for Gairsain assembly session duty

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More